10 अक्टूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, अब तक 2.38 लाख से अधिक संगत ने किए दर्शन

उत्तराखंड: श्री हेमकुंड साहिब की इस वर्ष की यात्रा 10 अक्टूबर को पवित्र कपाट बंद होने के साथ संपन्न होगी। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस वर्ष 23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे और अब तक 2.38 लाख से अधिक संगत पवित्र गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक चुकी है.

नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि यात्रा के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचे और गुरु घर में नतमस्तक होकर अरदास की. यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं.

उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक अनुभूति से जुड़ी महत्वपूर्ण यात्रा है. मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 10 अक्टूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे.

ट्रस्ट अध्यक्ष ने देशभर से हेमकुंड साहिब पहुंचने वाली संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए ट्रस्ट एवं उससे जुड़े सभी सेवादार निरंतर प्रयासरत रहे. उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले प्रशासन, पुलिस, स्थानीय लोगों, सेवादारों और विभिन्न संस्थाओं का भी आभार व्यक्त किया.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *