सीएम धामी ने केंद्रीय बजट को माध्यम वर्ग के लिए बताया बड़ी सौगात


देहरादून: सीएम धामी ने केंद्रीय बजट को मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात बताया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में केंद्रीय बजट 2025-26 के तहत मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए ₹12 लाख की आय को कर मुक्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए बजट के जनकल्याणकारी निर्णय से मध्यम वर्ग सहित देश का जन-जन लाभान्वित होगा। यह फ़ैसला न केवल आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि लोगों की जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *