देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा, गंगा में समाई कार, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें

देवप्रयाग ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना देवप्रयाग क्षेत्र के चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां एक इनोवा वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद गंगा नदी में गिर गया. सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस टीम और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद राहत बचाव दल की टीमें वाहन की तलाश में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, देवप्रयाग क्षेत्र के चकासा में एक इनोवा कार वाहन संख्या UK 08 TA 5433 अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद गंगा नदी में समा गई. हादसा इतना भीषण था कि सड़क किनारे लगा क्रैश बैरियर भी वाहन को रोक नहीं सका. कार बैरियर को तोड़ते हुए सीधे गहरी खाई में जा गिरी और तेज बहाव वाली गंगा नदी में समा गई. घटना की सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस टीम और संबंधित क्षेत्र के पटवारी मौके पर पहुंच गए. वहीं राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की श्रीनगर, ब्यासी और ढालवाला से तीन टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं.

पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें गंगा नदी में वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं. ताजा जानकारी के अनुसार, वाहन और उसमें सवार लोगों के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करें.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *