उत्तराखंड में बारिश ने धरा रौद्र रूप, लैंडस्लाइड से 38 सड़कें बंद, टिहरी में ढहा मकान

उत्तराखंड में मानसून के आते ही पहाड़ी इलाकों में संकट बढ़ने लगा है। लगातार हो रही भारी बारिश और जगह-जगह भूस्खलन के कारण राज्य की बुनियादी व्यवस्था प्रभावित हुई है। पहाड़ों से गिर रहे मलबे के चलते प्रदेशभर में 38 प्रमुख और ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ा है। मौसम विभाग ने आने वाले समय में भी मौसम के तेवर तल्ख रहने की चेतावनी दी है।

उत्‍तराखंड के टिहरी में नेशनल हाईवे 707A पर कड्डूखाल में भयंकर भूस्‍खलन हुआ। दुकानों और घरों के पास हुए भूस्‍खलन में एक पुराना घर ताश के पत्‍तों की तरह सेकेंडों में भरभराकर ढह गया है। हालांकि भूस्‍खलन के खतरे को भापते हुए पहले ही इस एरिया के होटल, रेस्‍तरां और सड़क किनारों पर बने खोखे और झोपड़ियों को खाली करवा लिया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार इस एरिया में एक प्राइवेट होटल बनाने के लिए खुदाई की जा रही थी। बारिश में मौसम में खुदाई के काम के कारण ये भूस्‍खलन हुआ। हालांकि इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग ने सभी बड़े बांधों और बैराजों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। अब उन्हें रोज़ सुबह 8 बजे और रात 8 बजे जलाशयों की जानकारी साझा करनी होगी। इसमें जल स्तर, इनफ्लो, आउटफ्लो और डिस्चार्ज का पूरा विवरण शामिल रहेगा। यह जानकारी अनिवार्य रूप से उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) को भेजी जाएगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *